इंदौर के बहुचर्चित 'राजा रघुवंशी हत्याकांड' में नया कनेक्शन, शिलांग SIT टीम ने रतलाम पहुंचकर की जांच- Video

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच अब रतलाम तक पहुंच गई है। शिलांग की एसआईटी टीम रतलाम पुलिस के साथ आरोपी शीलोम जेम्स को लेकर रतलाम की मंगलमूर्ति कॉलोनी स्थित एक घर पहुंची थी।

Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है, केस की जांच के सिलसिले में शिलांग एसआईटी आरोपी शीलोम जेम्स को लेकर रतलाम पहुंची 2 घंटे में वापस हुई रतलाम से पुलिस रवाना रतलाम की मंगलमूर्ति कॉलोनी के एक घर में आरोपी को लाई थी पुलिस और 40 मिनट के बाद घर से बाहर निकली।

Raja Raghuvanshi Murder Case

हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या (फाइल फोटो)

पुलिस के हाथ में एक बैग दिखाई दिया, बैग में क्या हैं कुछ दस्तावेज या कुछ और पर एस आई टी के लिए कुछ जांच में खुलासा होगा, यहां आई टीम में दो महिलाएं भी शामिल थी।

End of Feed