लखनऊ में पूर्व IAS की पत्नी की हत्या से मचा हड़कंप, लूटपाट के बाद बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ से बड़ा मामला सामने आया है। यहां पूर्व आईएएस की पत्नी की हत्या कर दी गई है।

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर पूर्व IAS की पत्नी की हत्या कर दी गई है। पूर्व आईएएस की पत्नी की हत्या से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि पूर्व आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (69) की हत्या की गई है। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर 22 की है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। मौके पर डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है।

Lucknow Crime

लखनऊ में पूर्व IAS अधिकारी की पत्नी की हुई हत्या

बदमाशों ने गले में फंदा लगा कर लटका

जानकारी के अनुसार, सुबह 71 वर्षीय दुबे गोल्फ खेलकर घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था। आलमारी में रखा सामान बिखरा था। मोहिनी दुबे को गले में फंदा लगा कर लटका दिया गया था। बता दें, देवेन्द्रनाथ दुबे पहले रायबरेली के कलेक्टर और इलाहाबाद के कमिश्नर रह चुके हैं। देवेन्द्र नाथ दुबे मूल रुप से कन्नौज के रहने वाले हैं। पीसीएस से प्रमोट होकर वह आईएएस बने थे। वह रायबरेली जैसे बड़े शहर में डीएम रह चुके हैं। इसके अलावा प्रयागराज के कमिश्नर का पद भी उन्होंने संभाला है। मौजूदा समय वह पत्नी के साथ इंदिरा नगर में रहते हैं। देवेंन्द्रनाथ दुबे गोल्फ खेलने प्रतिदिन 5 कालीदास मार्ग स्थित गोल्फ क्लब जाते हैं। नौकरी के दौरान कई बड़े पदों पर रहे हैं। लंबे समय तक उन्होंने लखनऊ में भी नौकरी की है।

End of Feed