Mumbai Police ने नाकाम की 44 लाख रुपये की साइबर डकैती, ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजैक्शन को इस तरह रोका

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 25, 2022, 11:54 AM IST

Mumbai Police ने एक बड़ी साइबर ठगी होने से बचा ली है। 'ए मैन इन द मिडल अटैक' के जरिए हुए साइबर फ्रॉड को पुलिस ने उस समय रोक दिया जब पीड़ित ने पुलिस को तुरंत कॉल किया।

Mumbai News: 'मैन इन द मिडल अटैक' जैसे साइबर फ्रॉड (Cyber Crime) को नाकाम करते हुए मुंबई पुलिस ने 44.43 लाख रुपये के ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजैक्शन (Online Banking Transaction ) को रोकने में कामयाबी हासिल की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 'Man in the middle attack' एक प्रकार का साइबर अपराध है, जहां एक धोखेबाज दो पक्षों के बीच ऑनलाइन संदेशों (जैसे Email) को इंटरसेप्ट करता है और रिप्लाई करता है। इस दौरान ऐसा लगता है कि वे एक दूसरे के साथ सीधे संवाद कर रहे हैं।

Cyber Crime BCCL

प्रतीकात्मक फोटो

क्राइम ब्रांच ने लगाई रोक

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि साइबर जालसाज मुंबई की एक कपड़ा कंपनी के निदेशक और उसकी साझेदार कंपनी की बातचीत के बीच में घुसने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि अज्ञात जालसाज ने नेट बैंकिंग के माध्यम से गलत बैंक खाता विवरण भेजा, जिस पर 44.43 लाख रुपये का लेनदेन किया गया। हालांकि, कंपनी के निदेशक को पता चला कि अकाउंट नंबर गलत था, जिसके बाद उन्होंने साइबर पुलिस की 1930 हेल्पलाइन को अलर्ट किया।

End of Feed