Singrauli Murder Case: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हत्या का एक बहुत ही अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक के बाद एक पांच शादियां की थीं। जिसमें से चार उसे छोड़कर जा चुकी थी, लेकिन पांचवीं ने ऐसा खौफनाक खेल खेला कि उसकी मौत के बाद भी उसके लाश के टुकड़े होते रहे।
सिंगरौली में पांचवीं पत्नी ने पति की हत्या कर लाश को लगाया ठिकाने (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)
खौफनाक साजिश
एमपी पुलिस के अनुसार महिला ने दावा किया है कि मृतक अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। उसे शराब के नशे में मारता-पिटता था। यही कारण था कि पांच में से चार पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थी, लेकिन पांचवीं ने उसके चंगुल से निकलने के लिए खौफनाक साजिश रची।
कैसे मारा
पांचवीं पत्नी ने सबसे पहले पति के खाने में 20 नींद की गोलियां मिली दीं। जिसे खाने के बाद पति गहरी नींद में सो गया। इसके बाद महिला ने उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने असल खेल खेला।
अवैध संबंध का खेल
पांचवीं पत्नी ने अवैध संबंध के खेल में पति को फंसाने का खेल खेल दिया। पति को मारने के बाद उसकी लाश को महिला साइकिल पर लादकर एक सुनसान जगह पर ले गई। वहां उसने उसका गला काटा और फिर गुप्तांग को भी कुल्हाड़ी से उड़ा दिया। इसके बाद चुपचाप घर आ गई। महिला ने ऐसा इसलिए किया ताकि जब पुलिस को लाश मिले तो उसे अवैध संबंध के शक में हत्या का मामला लगे।
साजिश हो गई फेल
इसके बाद महिला आराम से रहने लगी। उधर पुलिस को लाश मिली तो महिला ने ऐसे जताया जैसे उसे कुछ पता नहीं है, लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर शक हो गया और उसने सख्ती से जब पूछताछ की सारी सच्चाई महिला ने पुलिस के सामने उगल दी। जिसके बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
