प्रेम विवाह करना चाहती थी बेटी, मां और भाई ने पीट-पीटकर मार डाला; जहर की पुड़िया भी दोनों को नहीं बचा सकी

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में सामने आए एक सनसनीखेज ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने युवती की संदिग्ध मौत का बड़ा खुलासा किया है।

Indore News: जिस, मां ने जन्म दिया, जिस भाई ने रक्षाबंधन पर बहन को उसकी रक्षा करने का वादा किया...वही मां, उसी भाई ने युवती को ऐसी मौत दी, कि पुलिस भी कुछ समय के लिए गुमराह होकर रह गई। मध्य प्रदेश के इंदौर से ऑनर किलिंग का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया है। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस बेटी की मौत को मां और भाई 'आत्महत्या' बताकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे, असल में वह उन दोनों द्वारा की गई बेरहम हत्या निकली। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतका की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

indore murder

इंदौर में मां-भाई ने मिलकर की युवती की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- canva)

End of Feed