मदरसे में मौलवी ने 11 साल के बच्चे के साथ किया गलत काम, लड़का किसी तरह बचकर भागा, फिर किया खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 07:56 PM IST

दिल्ली के करावल नगर के मदरसे में एक लड़का पिछले चार साल से पढ़ रहा था। मदीना मस्जिद के मौलवी ने 11 साल के उस लड़के साथ यौन उत्पीड़न किया।

दिल्ली के करावल नगर के एक मदरसे के मौलवी ने 11 साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न किया। करावल नगर के मदीना मस्जिद के मौलवी पर मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 13 अक्टूबर को गुरुग्राम की रहने वाली पीड़ित की मां ने करावल नगर में थाने में अपने 11 साल के बेटे के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।

Sexual Abuse in Madrasa

मदरसे में मौलवी ने एक लड़के का किया यौन शोषण

पीड़ित की मां ने शिकायत में बताया कि उनका 11 साल का बेटा मदीना मस्जिद, शिव विहार, करावल नगर के मदरसे में पिछले चार साल से पढ़ रहा था। 7 अक्टूबर को ईद की छुट्टियों के बाद, जब वह अपने बेटे को फिर से मदरसा ले गई, तो वह वहां और पढ़ने को तैयार नहीं था। बाद में काफी समझाने के बाद वह मदरसा में रहने को राजी हो गया। आरोप है कि 11 तारीख को उसका बेटा मदरसे से किसी तरह से निकला और भाग कर अपने घर आया। जहां उसने मौलवी मौलाना मोहम्मद द्वारा गलत काम करने का खुलासा किया।

End of Feed