कर्नाटक में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या

Karnataka Man Kill Wife:उसकी पत्नी और बेटियों के मुंह पर चिपकी हुई टेप से संकेत मिलता है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।

Karnataka Man Kill Wife: मैसूरु जिले में मंगलवार को 49 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के हुंसूर शहर के न्यू मारुति लेआउट में हुई।पुलिस ने बताया कि हरीश रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा था। पुलिस के अनुसार, हरीश ने कथित तौर पर अपनी 36 वर्षीय पत्नी निशिथ और अपनी 14 व 8 साल की बेटियों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

Karnataka Man Kill Wife

पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक AI Image)

उसकी पत्नी और बेटियों के मुंह पर चिपकी हुई टेप से संकेत मिलता है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। उसने आत्महत्या से पहले लिखा एक पत्र भी छोड़ा, जिसमें कहा गया था कि वह ऊपर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलेगा।

End of Feed