सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

3 अक्टूबर को पंजाब के अमृतसर में मैड संधू की गोली मारकर हत्या की गई थी। जांच के दौरान इस हत्याकांड में परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद का नाम सामने आया था।

Mad Sandhu News: अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 3 अक्टूबर को पंजाब के अमृतसर में मैड संधू की गोली मारकर हत्या की गई थी। जांच के दौरान इस हत्याकांड में परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद का नाम सामने आया था। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Mad Sandhu

मैड संधू हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

परमिंदर काका गिरफ्त में आया

पुलिस के अनुसार, मैड संधू की हत्या में परमिंदर काका की भूमिका फायरिंग करने की थी। इसके अलावा हत्या के लिए इस्तेमाल की गई बाइक की व्यवस्था करने में भी उसकी भूमिका बताई गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच अब परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद से पूछताछ कर हत्याकांड में उसकी भूमिका से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

End of Feed