दिल्ली में नरगिस हत्याकांडः प्यार, इन्कार और फिर मौसेरे भाई का वार, फूटा मृतका के पिता का गुस्सा- बदले को कुछ भी कर सकता हूं

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 29, 2023, 12:36 AM IST

Malviya Nagar Murder Case: दरअसल, साउथ दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास 28 जुलाई, 2023 को 25 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने लाश के पास से लोहे की रॉड बरामद की थी और पार्क में बेंच के नीचे महिला का शव मिला था।

Malviya Nagar Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली में नरगिस हत्याकांड की असल कहानी प्यार, बेरोजगार और इन्कार के रास्ते होते हुए मौसेरे भाई के वार तक आई। हत्याकांड के बाद मृतका के पिता और परिवार अपने आंसुओं को संभाल न सके। शुक्रवार (28 जुलाई, 2023) को वे मीडिया के सामने जज्बाती होते हुए अपना दर्द बयान करने लगे। पिता ने कहा- हमें अब दोषी की मौत चाहिए...मेरी एक ही औलाद थी। एक ही लड़की थी। लड़की का बदला चाहिए और अब मैं उसके लिए कुछ भी कर सकता हूं। मैं इरफान को छोड़ूंगा नहीं, फिर चाहे कुछ भी हो जाए।

Malviya Nagar Murder Case

मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोते हुए अपने दिल का दर्द बयान करते मृतका के पिता।

इस बीच, साउथ दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने इस मामले की कई परतें खोलीं और समाचार एजेंसी एएनआई को बताया- यह लव एंगल (प्यार) और फिर शादी के लिए इन्कार से जुड़ा मसला है। लड़का (28) उस लड़की (22) का मौसेरा भाई लगता है। वह कमला नेहरू कॉलेज से हिंदी (ऑनर्स) की छात्रा थी। उसने इसी साल ग्रैजुएशन किया था। वह स्टेनो की कोचिंग कर रही थी। लड़की और उसके घर वालों ने इस लड़के को शादी के लिए मना कर दिया।

End of Feed