पहले 'आंतकी' प्रेमी चढ़ा STF के हत्थे, फिर प्रेमिका अर्पिता सरकार हुई गिरफ्तार, साहिबगंज में बंदला पुलिस का एक्शन

झारखंड के साहिबगंज में पश्चिम बंगाल STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की 22 वर्षीय कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। STF उसे आगे की पूछताछ और रिमांड के लिए बंगाल ले गई है।

झारखंड के साहिबगंज जिले में पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार, गिरफ्तार की गई युवती का कथित तौर पर संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल के साथ सीधा संपर्क था। हामिद मंडल की सहयोगी अर्पिता सरकार को एसटीएफ ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच के लिए अर्पिता मंडल को एसटीएफ बर्धमान कोर्ट से कोलकाता ले गई।

stf

संदिग्ध आतंकी की कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार गिरफ्तार

End of Feed