PUBG खेलते-खेलते पत्नी को हुआ प्यार, पति को दे डाली '55 टुकड़ों' की धमकी; मासूम बेटे पर भी किए अत्याचार

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक विवाहित महिला PUBG गेम खेलते-खेलते लुधियाना के युवक के साथ प्रेम में पड़ गई। जिसके बाद उसने प्रेमी के साथ रहने की जिद ठान ली। पति ने समझाने की कोशिश की तो उसे 55 टुकड़ों में ड्रम में भरने की धमकी दे डाली। अपने मासूम बच्चे को भी महिला ने मारा-पीटा और पति पर झूठे अत्याचार के आरोप लगाए। बाद में पति ने अपनी और बच्चे की जान को बचाने के लिए उसे प्रेमी के संग जाने दिया।

बुंदेलखंड के महोबा में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन गेम PUBG की लत में एक विवाहित महिला पराई मोहब्बत की गिरफ्त में आ गई। जिसके बाद महिला ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। महिला ने अपने पति को 55 टुकड़ों में काटकर ड्रम में भरने की धमकी दी। अपने मासूम बेटे को देखकर भी महिला का दिल नहीं पिघला। उसने बच्चे पर भी जुल्म ढाए। आखिरकार पति ने अपनी और बेटी की जान बचाने के लिए पति को प्रेमी संग रवाना कर दिया।

Mahoba

महोबा में हैरतअंगेज घटना

साल 2022 में हुई थी दोनों की शादी

दरअसल यह मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा मोहल्ले का है। जहां मिठाई व्यवसायी 30 वर्षीय शीलू रैकवार अपनी पत्नी आराधना और डेढ़ साल के बेटे के साथ रहते हैं। शीलू ने साल 2022 में बांदा जिले की मटौंध निवासी आराधना से शादी की थी। शादी के बाद आराधना को PUBG खेलने की ऐसी लत लग गई। जिसके बाद गेम खेलने के दौरान ही उसकी दोस्ती लुधियाना के निवासी शिवम से हुई और समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

End of Feed