मध्य प्रदेश में व्यक्ति के खूनी हमले से चीख उठा पूरा परिवार, मां, नाना-नानी और मामा की बेटी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर अपने परिवार के चार सदस्यों की जान ले ली। इस हमले में दो बच्चों समेत चार अन्य लोग भी घायल हो गए, जबकि आरोपी को ग्रामीणों की मदद से काबू कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को मानसिक रूप से अस्वस्थ 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने परिवार के चार सदस्यों की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और दो बच्चों समेत चार अन्य लोगों को घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने घटनास्थल से फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि मृतकों की पहचान नानी भन्नी बाई (70), नाना संपत सिंह गोंड (75), मां अनुपिया बाई (50) और मामा की बेटी मोनिका के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान प्रेम सिंह गोंड के रूप में हुई है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर करणपाथर थाना क्षेत्र के अमोदा गांव में हुई।

Anuppur Murder Case

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में मचा मौत का तांडव (प्रतीकात्मक फोटो)

नाना-नानी के घर रह रहा था आरोपी

पुलिस अधीक्षक ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए बताया कि प्रेम सिंह गोंड पारिवारिक कलह के कारण कुछ समय से अपने नाना-नानी के घर अमोदा में रह रहा था। मुराब ने बताया कि आरोपी ने अपने परिवार पर हमला करने से पहले मंदिर के पुजारी को पीट-पीट कर घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमला देर रात करीब दो बजे से सुबह पांच बजकर 30 मिनट के बीच हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पुजारी गंगाराम सहित चार अन्य घायल हो गए।

End of Feed