MP: मैहर मंदिर के पास मासूम से 'निर्भया जैसी' हैवानियत! पकड़ा, घसीटा, फिर जंगल में किया गैंगरेप, खून से लथपथ मिली बच्ची

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 28, 2023, 11:03 PM IST

Maihar Latest News: हालांकि, इस पूरे मसले को लेकर सूबे में सियासत भी देखने को मिली। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- यह घटना अत्यंत निंदनीय है। बच्ची के साथ निर्भया कांड की तरह अमानवीय व्यवहार किये जाने की बात भी सामने आ रही है। प्रदेश में आए दिन बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।

Maihar Latest News: मध्य प्रदेश के मैहर के पास एक नाबालिग बच्ची के साथ बर्बर तरीके से गैंगरेप को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद मासूम बदहवास और जख्मी हालत में मिली और इस दौरान उसके शरीर पर जगह-जगह काटने के निशान (दांत से) थे। फिलहाल पीड़िता की हालत बेहद नाजुक है, जबकि पुलिस ने इस केस में दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

maihar crime news

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

रिपोर्ट्स की मानें तो बच्ची मां शारदा धाम जा रही थी और उसी दौरान उसे नहर के आसपास आरोपियों ने पकड़ लिया और गैंगरेप किया। बताया गया कि बच्ची के शरीर से काफी ब्लीडिंग (खून बहना) भी हुई और जब वह पुलिस को मिली तब उसके कपड़े खून से सने हुए थे।

End of Feed