व्हाट्सऐप पर दोस्ती पड़ी महंगी, जिसे लड़की समझा वो लड़का निकला, 1.92 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी

अधिकारियों ने बताया कि शलभ पांडे ने दो जून, 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि भाविका शेट्टी नाम की एक महिला ने व्हाट्सऐप पर उससे दोस्ती की और अधिक पैसे मिलने का लालच देकर उसे धीरे-धीरे निवेश के लिए राजी किया।

Lucknow News: लखनऊ में व्हाट्सऐप पर एक पुरुष से दोस्ती करके उससे 1.92 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी इमरान गाजी (34) को गिरफ्तार कर लिया है, जो यहां गुडम्बा पुलिस थाना अंतर्गत मिश्रीपुर डिपो क्षेत्र का निवासी है। अधिकारियों ने बताया कि शलभ पांडे ने दो जून, 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि भाविका शेट्टी नाम की एक महिला ने व्हाट्सऐप पर उससे दोस्ती की और अधिक पैसे मिलने का लालच देकर उसे धीरे-धीरे निवेश के लिए राजी किया।

cyber fraud

WhatsApp पर दोस्ती पड़ी भारी

दोस्ती 1.92 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी में तब्दील

पुलिस ने बताया कि इन वादों पर भरोसा करके, पीड़ित ने 1.92 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए। बाद में उसे अपने साथ धोखधड़ी होने का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि व्हाट्सऐप पर 'महिला' से हुई दोस्ती 1.92 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी में तब्दील हो गई साथ ही जांच में यह भी पता चला कि पीड़ित जिसे महिला समझ रहा था वह पुरुष था।

End of Feed