मथुरा में लव जिहाद: नाम बदलकर मुस्लिम युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया, ऐसे करता था ब्लैकमेल

Mathura Love Jihad: मथुरा में मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि उसने नाम बदल कर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर रहा था।

Mathura Love Jihad: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। आसिफ नाम के एक युवक पर लव जिहाद का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसने नाम बदलकर एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी आसिफ कुरैशी जो मथुरा के नाटू नगर थाना कोसी का रहने वाला है, उसने अपना नाम आसिफ से बदलकर राहुल कर लिया। बताया जा रहा है कि आसिफ ने एक हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाने के लिए अपना नाम बदला।

End of Feed