आरपीजी फायर अटैक के पीछे खालिस्तान समर्थक आतंकियों का हाथ!

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 11, 2022, 02:11 PM IST

तरनतारन जिले के पुलिस स्टेशन पर आरपीजी अटैक में खालिस्तानी आतंकियों का हाथ हो सकता है।

तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों ने पंजाब में सक्रिय अपने स्लीपर सेलों के माध्यम से दिया घटना को अंजाम दिया। पुलिस स्टेशन उस इलाके में है जहां आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का पैतृक गांव है। इस अटैक रिंदा के मरने की कुछ दिन पहले आई खबरों का जवाब माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई रिंदा को जिंदा बनाए रखना चाहती है। इसी वजह से सांकेतिक तौर पर इस घटना को अंजाम देकर खालिस्तान समर्थक आतंकी रिंदा के टेरर को जिंदा बनाए रखने का किया गया है। ताकि सुरक्षा एजेंसियों और अन्य सुरक्षा बलों को गफलत में रखा जा सके।

tarantaran attack

तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर हमले में खुलासा

हमले के बाद महकमे में फेरबदल

तरनतारन में सरहाली पुलिस पर आरपीजी हमले के एक दिन बाद रविवार को तरनतारन पुलिस ने 24 पुलिसकर्मियों में फेरबदल किया।इनमें सरहाली थाना के एसएचओ प्रकाश सिंह भी शामिल हैं।उन्हें सीआईए प्रभारी के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया था जबकि सीआईए प्रभारी सुखबीर सिंह को सरहाली पुलिस स्टेशन एसएचओ के रूप में तैनात किया गया था।तरनतारन पुलिस लाइन के 20 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में स्थानांतरित किया गया है।

End of Feed