khagria murder suicide case: पत्नी-3 बेटियों को मार शख्स ने की खुदकुशी, 2 बेटे किसी तरह बचे

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jun 14, 2023, 12:33 PM IST

khagria murder suicide case: बिहार के खगड़िया जिले में एक शख्स ने तो पहले अपनी पत्नी को मारा फिर तीन बेटियों को मार डाला और बाद में खुदकुशी की। पुलिस हत्या और आत्महत्या की वजहों को तलाशने में जुटी हुई है।

Khagria murder suicide case: ऐसा लग रहा था कि उसकी पत्नी और बच्चे उसके अपने नहीं थे। बिहार के खगड़िया में एक शख्स ने अपने पूरे परिवार को मारने की कोशिश की। हालांकि उसके दो बेटे किसी तरह बचे। आरोपी जो अब खुद इस दुनिया में नहीं है, पहले तो अपनी पत्नी को मारा, फिर तीन बेटियों को मार डाला और लड़कों को मारने की कोशिश की। हालांकि लड़के बच गए। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग सहित तीन बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा ली।पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि घटना एकनिया गांव में रात करीब डेढ़ बजे हुई।उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि मुन्ना यादव ने पहले अपनी पत्नी पूजा देवी और फिर अपनी तीन बेटियों- सुमन (18), आंचल (16) और रौशनी कुमारी (15) को धारदार हथियार से मार डाला।

जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि इसके बाद, उसने अपने दो बेटों को मारने की कोशिश की लेकिन वे भागने में सफल रहे। यादव ने फिर अपने घर के बाहर एक पेड़ से फांसी लगा ली।अमितेश ने कहा कि यादव के दोनों बेटों ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि यादव के दोनों पुत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार को देर रात करीब डेढ़ बजे हुई।उन्होंने कहा घटना का कारण ज्ञात नहीं है। पुलिस सभी प्रासंगिक जानकारी एकत्र कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। वारदात वाली जगह से किसी तरह का सुसाइड लेटर बरामद नहीं किया गया है।

End of Feed