मास्टर साहब की दो जिंदगी: शिक्षक भी और कातिल भी, एक तरफ बेस्ट टीचर तो दूसरी तरफ फरार उम्रकैदी

Murder Mystery: एक टीचर, जो छात्रों को अच्छा बनने की सीख देते रहे, इंसान बनने के लिए प्रेरित करते रहे, वो मास्टर साहब 40 साल पहले के भागे हुए कैदी निकले।

Murder Mystery: क्राइम की एक ऐसी कहानी, जिसने पुलिस से लेकर उन सैकड़ों छात्रों को हैरान कर दिया, जो इस मास्टर साहब से पढ़े थे। मास्टर साहब का नाम संडेला वीरन्ना है, हैदराबाद के रहने वाले हैं। मास्टर साहब कोई ऐसे-वैसे मास्टर नहीं थे, राज्य सरकार से बेस्ट टीचर का खिताब जीत चुके थे। दर्जनों छात्र उनके शिष्य रह चुके थे। छात्रों को अच्छा-अच्छा ज्ञाने देने वाले मास्टर साहब जब बूढ़े हुए तो उनका एक राज सामने आ गया। जब रिटायर होकर, पत्नी के साथ आराम की जिंदगी बिता रहे थे, तभी एक दिन उनके घर पुलिस आ धमकी।

End of Feed