पिता को मरवाया, पत्नी को फंसाया, नौकर को बनाया हत्यारा... कानपुर में बुजुर्ग व्यापारी की हत्या में बेटा ही निकला मास्टरमाइंड!

Kanpur Crime News: कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार किया है। पहले इस मामले में बहु को मास्टरमाइंड माना जा रहा था।

Kanpur Crime News: कानपुर के कल्याणपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (Vineet Minocha) की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी की दिशा ही बदल गई। जिस बहू शालू पर ससुर की हत्या की साजिश रचने का आरोप था, उसी मामले में अब मृतक के बेटे सुब्रत मिनोचा की गिरफ्तारी ने पूरे केस को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के मुख्य आरोपी और पूर्व नौकर विशाल गौतम ने कस्टडी रिमांड के दौरान अपना बयान बदलते हुए सुब्रत पर हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके बयान के साथ डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया है।

kanpur murder (2)

विनीत मिनोचा हत्याकांड: बेटे ने ही रची थी पिता की हत्या की साजिश (AI Photo- Newsroom Verified)

End of Feed