कालकाजी दुष्कर्म मामला: दिल्ली पुलिस ने दाखिल किया 450 पन्नों का आरोपपत्र, 57 गवाहों के नाम शामिल

कालकाजी दुष्कर्म मामला: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में सितंबर में 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी तीन लोगों के खिलाफ 450 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है।

कालकाजी दुष्कर्म मामला: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के बहुचर्चित कालकाजी में आस्था कुंज पार्क में सितंबर महीने में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में 450 पन्नों का विस्तृत आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया है। इस आरोपपत्र में 57 गवाहों के बयानों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और पुख्ता फोरेंसिक साक्ष्यों को आधार बनाया गया है।

kalkaji rape

आस्था कुंज पार्क दुष्कर्म में पुलिस ने अदालत में दाखिल किया 450 पन्नों का आरोपपत्र (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

End of Feed