जयपुर पुलिस ने आधार और पैन के आधार पर डिजिटल सिग्नेचर बनाकर 400 करोड़ रुपए के फ्रॉड का किया खुलासा

Jaipur Digital Signatures Fraud: जयपुर पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर डिजिटल सिग्नेचर बनाकर 400 करोड़ रुपए के फ्रॉड का खुलासा किया है।

Jaipur Digital Signatures Fraud: जयपुर पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर डिजिटल सिग्नेचर बनाकर 400 करोड़ रुपए के फ्रॉड का खुलासा किया है। डीजीएफटी-आईसीईगेट स्क्रिप घोटाले के मामले में जयपुर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सबसे पहले फर्जी आधार और पैन कार्ड के आधार पर डिजिटल सिग्नेचर बनवाए।

arrest

प्रतीकात्मक फोटो

इसके बाद डीजीएफटी-आईसीईगेट के सुरक्षित पोर्टल पर अनाधिकृत रूप से लॉगिन किया और वास्तविक खातों की जानकारी हासिल की। खातों में उपलब्ध ड्यूटी क्रेडिट स्क्रिप्स को अपने नियंत्रण वाले फर्जी खातों में ट्रांसफर कर लिया और उन्हें भुनाकर राशि प्राप्त कर ली। इस राशि को सीधे प्रयोग करने के बजाय अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया, इस तरह 400 खातों से करीब 400 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया गया है।

End of Feed