पेशे से मनोचिकित्सक महिला से पूछताछ, श्रद्धा मर्डर के बाद आफताब ने किया था डेट

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 26, 2022, 11:36 PM IST

Sharddha Walker Murder case Updates:दिल्ली पुलिस ने एक महिला से पूछताछ की है। पीटीआई ने पुलिस के हवाले से रिपोर्ट किया है कि महिला पेशे से मनोचिकित्सक है और वो उस समय छतरपुर के फ्लैट में मौजूद थी जब आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फ्रीजर में रखा था।

Sharddha Walker Murder case Updates: श्रद्धा वाकर मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला(Aftab Poonawala) अब 13 दिन की न्यायिक हिरासत में रहेगा। इन सबके बीच दिल्ली पुलिस(Delhi Police) ने उस महिला से पूछताछ की है जिसके बारे में पुलिस का मानना है कि जब आफताब, श्रद्धा के शव के टुकड़े कर रहा था वो मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक वो महिला मनोचिकित्सक है। बताया जा रहा है कि जिस डेटिंग ऐप से आफताब ने श्रद्धा के साथ मेलजोल बढ़ाया था उसी ऐप के जरिए वो इस मनोचिकित्सक महिला के साथ भी संपर्क में आया। बताया जा रहा है कि छतरपुर के फ्लैट में जिस समय श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फ्रीजर में रखा गया वो मौजूद थी।

aftab poonawala

अब न्यायिक हिरासत में हैं आफताब

अब न्यायिक हिरासत में आफताब

End of Feed