Instagram Influencer priya Singh News: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह (Instagram Influencer priya Singh) पर ठाणे में उनके प्रेमी ने कथित तौर कार चढ़ा दी और कुचलने की कोशिश की आरोप है कि प्रिया के प्रेमी अश्वजीत गायकवाड़ (Ashwajit Gaikwad) ने प्रिया का गला घोंटने की कोशिश की, पीड़िता ने पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर इंस्टग्राम पर की पोस्ट।
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह पर ठाणे में उनके प्रेमी ने कथित तौर कार चढ़ा दी
प्रिया सिंह का आरोप है कि ठाणे में रहने वाले अश्चजीत गायकवाड़ ने कार से टक्कर मारी। इसके चलते उसके चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची। प्रिया सिंह खुद को हॉस्पिटल में भर्ती होने की तस्वीरें भी शेयर की हैं। प्रिया सिंह ने इस मामले में ब्वॉयफ्रेंड अश्वजीत सिंह, उसके दोस्त रोमिल पाटिल और ड्राइवर सागर शेडगे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और स्मृति ईरानी और आदित्य ठाकरे को टैग किया है, वहीं प्रिया सिंह का का कहना है कि अश्चजीत के पिता अनिल गायकवाड़ (Anil Kumar Gaikwad) के प्रभाव के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रिया सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड पर उन्हें कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। प्रिया ने 14 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वे अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। उनके हाथ, कंधे, पैर और पेट पर चोट है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मुझे इंसाफ चाहिए।
अश्वजीत गायकवाड़ MSRDC (महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम) के ज्वाइंट एमडी अनिल कुमार गायकवाड़ का बेटा है। अश्वजीत ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के तौर पर बताई है, वहीं पुलिस ने आरोपित अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
