Indore Crime: सात फेरों से पहले ही छूटा साथ, छोटी सी बात पर कपल ने पी जहर

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 18, 2023, 10:42 AM IST

Indore Crime: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक जोड़े ने शादी से ठीक पहले जहर पी ली। लड़का अब दुनिया में नहीं है वहीं मंगेतर अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है।

Indore Crime: सात फेरों के साथ जनम जनम के बंधन में वो बंधने वाले थे। लेकिन नियति ने उन दोनों के लिए कुछ और लिख रखा था। शादी से ठीक पहले उस जोड़े ने जहर पी ली। मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। वर यानी लड़की अब इस दुनिया में नहीं है और वधू यानी लड़की मौत से जंग लड़ रही है। बताया जा रहा है कि शादी की रस्म से ठीक पहले दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई और लड़के ने जहर पी। उसके ठीक बाद लड़की ने भी जहर पी। लड़के के परिवार का कहना है कि लड़की शादी के लिए दबाव बना रही थी और वो मानसिक रूप से तैयार नहीं था। लड़की की दबाव की वजह से वो नाखुश और परेशान था। पुलिस का कहना है कि लड़के और लड़की दोनों के परिवारों के बयान लिए जा रहे हैं ताकि मौत की पुख्ता वजह के बारे में जानकारी मिल सके।

जांच में जुटी पुलिस

जांच अधिकारी रमजान खान के मुताबिक रविशंकर नगर के रहने वाले दीपक अहिरवार और उनकी मंगेतर निशा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। दीपक अब इस दुनिया में नहीं हैं और निशा की हालत गंभीर है। दीपक के चाचा गणेश अहिरवार ने बताया कि करीब 15 महीने पहले दीपक और निशा ने सगाई की थी। दीपक एक कैब कंपनी में मैनेजर था। लेकिन वो अपनी जॉब से खुश नहीं था और बेहतर नौकरी की तलाश में था। वो शादी से पहले उसे बेहतर नौकरी की तलाश में था। लेकिन निशा इंतजार के लिए तैयार नहीं थी और दीपक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस का कहना है कि उसे निशा के ठीक होने का इंतजार है ताकि उसके बयान को भी दर्ज किया जा सके।

End of Feed