मुजम्मिल ने शिवम बनकर प्यार के जाल में फंसाया? शादी के नाम पर श्रद्धा जैसा हाल करने की दी धमकी?

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 19, 2022, 08:10 PM IST

मेरठ में मुजम्मिल पर नाम छिपाकर शारीरिक शोषण करने और आफताब के पैटर्न वाली धमकी का जो आरोप लगाया गया है उसकी सच्चाई तीन लोग बता सकते हैं । पहला, पुलिस जो इस मामले की जांच पूरी होने का इंतजार कर रही है। दूसरा आरोपी मुजम्मिल और तीसरी है पीड़िता।

Meerut News: अभी देश श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) को लेकर सहमा हुआ था । आफताब के गुनाहों को जानकर हैरान बढ़ रही थी मगर इसी बीच मेरठ की एक लड़की ने जो आरोप लगाया है वो हैरान कर देने वाला है। मेरठ की एक हिंदू लड़की (Hindu Girl) का दावा है कि मुजम्मिल ने उसका हाल श्रद्धा जैसा करने की धमकी दी। आरोप के मुताबिक मुजम्मिल ने उसका अंजाम वही करने की चेतावनी दी, जो आफताब ने श्रद्धा के साथ किया। क्या वाकई मुजम्मिल ने शिवम बनकर प्यार का नाटक किया और पीड़िता के आरोपो में वाकई दम है, उसकी हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

आरोपी के घर पर ताला

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया है। साथ ही आरोपी से कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर भी लिया है। पुलिस इस पूरे मसले का शादी का झांसा देने के एंगल से जांच कर रही है। साथ ही उस धमकी की भी सीरियसली जांच की जा रही है, जिसमें श्रद्धा जैसा अंजाम करने की बात कही है। अब सवाल ये है कि क्या वाकई मुजम्मिल ने पीड़िता का श्रद्धा जैसा हाल करने की धमकी दी ? जो आरोप इसने पुलिस के सामने लगाए, क्या वो सही हैं ? टाइम्स नाउ नवभारत संवाददाता ने इनकी पड़ताल करने के लिए आरोपी के घर का रुख किया लेकिन हमें आरोपी मुजम्मिल के घर में ताला मिला।

End of Feed