मुरादाबाद में अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़, दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले तीन गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि इलियास पिछले 20 साल से इस अवैध धंधे में लिप्त है और उस पर पहले भी गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। स्पेशल सेल अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि अब तक दिल्ली-एनसीआर में कितनी बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस सप्लाई किए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। स्पेशल सेल/ईस्टर्न रेंज की टीम ने मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में चल रही कारतूस बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फाजिल, जमीर और इलियास के रूप में हुई है।

CRIME NEWS

मुरादाबाद में अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़ (फोटो:canva)

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि फाजिल नाम का सप्लायर गाजीपुर फ्लाईओवर, दिल्ली पर हथियार पहुंचाने वाला है। मौके पर जाल बिछाकर फाजिल को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 4 पिस्टल और 166 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में फाजिल ने बताया कि वह यह सामान जमीर से लेता था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर जमीर को रामपुर से गिरफ्तार किया और उसके पास से 20 कारतूस बरामद किए। जमीर ने खुलासा किया कि असली सप्लाई मुरादाबाद के इलियास से होती है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर इलियास को पकड़ा और उसके पास से 2 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और एक पिस्टल बरामद की।

End of Feed