क्राइम

Bulandshahr Murder-Suicide: प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को गोली मार खुद की भी ली जान

बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक प्रेमी जोड़े ने घर की छत पर गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद लाश मिली। यह जोड़ा मुजफ्फरनगर से भागकर डिबाई आया था, जहां उन्होंने किराए पर घर लिया था।

Image

लड़के ने लड़की को मारी गोली फिर खुद की भी जान ली (सांकेतिक चित्र | iStock)

Photo : iStock

Bulandshahar News: बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी जोड़े ने घर की छत पर खून से लथपथ लाश मिली। घटना की सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मुजफ्फरनगर से भागकर आए थे प्रेमी-प्रेमिका

जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमी-प्रेमिका जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। युवती नाबालिग थी और उसके परिजनों ने थाना छपार में मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव तेजल्हेड़ा निवासी तीन लड़कों ने उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं और उसके साथ दुर्व्यवहार कर उसकी हत्या भी कर सकते हैं।

परिजन के साथ पुलिस पहुंची

भागकर आए प्रेमी जोड़े ने 22 सितंबर को डिबाई कस्बे के मोहल्ला सराय किशनगंज में किराए पर घर लिया था। जब युवती के परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो थाना छपार पुलिस नाबालिग की बरामदगी के लिए डिबाई पहुंची। लड़की के फूफा प्रमोद भी पुलिस के साथ थे। उन्होंने घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की और लड़के को भरोसा दिलाया कि वह सुरक्षित है।

मौके पर हो गई मौत

इसी दौरान बगल की छत से अचानक गोली चलने की आवाज आई। पुलिस और परिजन जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रेमी-प्रेमिका खून से लथपथ पड़े थे। उनके सिर में गोली लगी थी। मौके से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक चेंबर में फंसा हुआ कारतूस बरामद किया गया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

थाना डिबाई पुलिस ने दोनों को तुरंत सीएचसी डिबाई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article