Kerala Acid Attack: एक शख्स जो अपनी पत्नी को तेजाब से जलाना चाहता था, उसे दर्द देना चाहता था, लेकिन अंजाने में उसने पत्नी की जगह अपने ही बेटे को एसिड से जला बैठा। बेटा बुरी तरह से एसिड अटैक के कारण झुलस गया है और अस्पताल में भर्ती है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वो जेल में है। आरोपी अपने इस कृत्य के लिए अब अफसोस जाहिर कर रहा है।
केरल में पिता ने बेटे को एसिड से जलाया (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)
ये भी पढ़ें- अपनी ही छात्रा के साथ मौलवी ने किया कई बार रेप, वीडियो बना करते रहा ब्लैकमेल; महीनों बाद खुली पोल
केरल में एसिड अटैक
एसिड अटैक की यह घटना केरल की है। शख्स की पत्नी उससे अलग रह रही थी, जिसे वो सबक सिखाना चाह रहा था। पत्नी तो किसी तरह से वहां से भागने में सफल रही और तेजाब उनके बेटे पर जा गिरा, जो झुलस गया। यह घटना 9 मई को यहां चित्तरिक्कालिल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई है।
बेटे को जलाने के बाद भाग गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुरेंद्रनाथ घटना के तुरंत बाद भाग गया था। हालांकि शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- "व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। उसने महिला पर एसिड फेंकने की कोशिश की। वह किसी तरह भागने में सफल रही लेकिन एसिड बेटे पर गिर गई।"
बेटा अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने बताया कि बेटे को जलने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 326 ए (तेजाब आदि के इस्तेमाल से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
