प्रज्वल रेवन्ना के फार्महाउस से मिली एक 'साड़ी' ने कैसे उसकी किस्मत का फैसला कर दिया!

पूर्व JD(S) विधायक प्रज्वल रेवन्ना को सांसदों/विधायकों की विशेष अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने एक दिन पहले प्रज्वल को दोषी ठहराए जाने के बाद 2 अगस्त को यह फैसला सुनाया। एक साड़ी ने इस केस के खुलासे में अहम भूमिका निभाई है।

Prajwal Revanna News: कर्नाटक के इस बहुचर्चित केस में यह बात सामने आई है कि प्रज्वल रेवन्ना के गन्निकाडा फार्महाउस की अटारी में छिपी एक साड़ी पूर्व JD(S) विधायक के खिलाफ बलात्कार के मामले में अहम सबूतों में से एक साबित हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। शिकायतकर्ता एक 48 साल की महिला जो घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी ने कहा था कि 2021 में हसन फार्महाउस और बेंगलुरु स्थित आवास पर उसके साथ दो बार बलात्कार किया गया था और आरोपी ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया था।

Prajwal Revanna

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा (फोटो- @iPrajwalRevanna)

जाँचकर्ताओं के अनुसार, बलात्कार के बाद प्रज्वल ने पीड़िता की साड़ी जबरन छीन ली और उसे नष्ट करने के बजाय अपने फार्महाउस की अटारी में छिपा दिया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गंभीर चूक ने अभियोजन पक्ष को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मामला बनाने में मदद की।

End of Feed