Hardoi News: छात्र को टक्कर मार, 1 KM तक युवक को घसीटता रहा कार सवार; लोगों ने पकड़कर कूट दिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 10:50 PM IST

Hardoi News: एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों ने छात्र को कार में फंसा देख कर कार सवार को रोकने की कोशिश की लेकिन कार सवार युवक ने कार तेज रफ्तार से भगा दी। काफी कोशिशों के बाद कार को रोका जा सका, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पीट दिया।

Hardoi News: यूपी के हरदोई में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल साइकिल से कोचिंग जा रहे छात्र को कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद छात्र का पैर कार में फंस गया। जिसके बाद कार सवार काफी दूर तक छात्र को घसीटा रहा।

hardoi news

छात्र को टक्कर मारकर घसीटते रहा कार सवार (वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

स्थानीय लोगों ने पकड़ा

इसके बाद किसी तरह बाजार में पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने कार को रुकवाया और छात्र को बाहर निकाला। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर कार को पलट दिया और कार सवार की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार को हिरासत में लिया और छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

End of Feed