रेप किया फिर पीटा, घाव में भर दी मिर्ची, चिल्लाई तो ग्लू से चिपकाए होंठ...23 साल की युवती के साथ सारी हदें पार

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 01:57 PM IST

MP Guna Rape case: पीड़ित महिला ने बताया कि वह गुना के एक गांव में अपनी मां के साथ रहती थी। करीब एक महीने पहले आरोपी उसके घर आया और उसे घसीटते हुए अपने घर ले गया, जहां उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपी न तो उसे बाहर निकलने देता था और न ही बात करने देता था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसे बेल्ट व पानी के पाइप से पीटा। इसके बाद उसने उसके घावों पर मिर्ची पाउडर डाल दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. युवक जिसका नाम अयान पठान बताया जा रहा है उसने बंधक बनाया दोनों लिव- इन पार्टनर हैं
  2. आरोपी ने जमकर पीटा इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके मुंह और आंखों में फेवीक्विक डाल दी
  3. लिव- इन पार्टनर अयान उस पर मकान अपने नाम करने का दबाव बना रहा था

MP Guna Rape Horror: मध्य प्रदेश के गुना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां 23 साल की युवती के साथ पहले तो रेप किया गया। उसने विरोध किया तो पीट-पीट कर आरोपी ने उसे लहूलुहान कर दिया। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके घावों में मिर्ची पाउडर भर दिया। युवती चीखी-चिल्लाई तो लोगों को पता न चल जाए इस डर से आरोपी ने उसके होंठो को ग्लू से चिपका दिया।

Cruelty to Girl in Guna MP

युवती को पड़ोस में रहने वाले युवक ने बंधक बनाया और जमकर पीटा

चौंकाने वाली बात तो यह है कि आरोपी अयान पठान ने पूरे एक महीने तक युवती को ये यातनाएं दीं और बंधक बनाकर लगातार उसके साथ रेप करता रहा। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने महिला के हवाले से बताया है कि आरोपी उससे जबरन शादी कर उसकी पैतृक संपत्ति हड़पना चाहता था।

End of Feed