पति ने लिया कर्ज और लूट गई पत्नी की इज्जत! फाइनेंसर ने किया कई बार रेप, वीडियो भी बनाया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 22, 2022, 11:01 PM IST

राजकोट में महिला के साथ फाइनेंसर ने रेप के बाद जबरदस्ती शादी भी की थी। महिला ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि जब वो पुलिस में शिकायत करके आई तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।

गुजरात में कर्ज न चुकाने पर एक ऑटो ड्राइवर की पत्नी के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में फाइनेंसर ने महिला के साथ कई बार रेप किया। उसका वीडियो भी बनाया।

Gujarat rape

गुजरात के राजकोट में महिला के साथ रेप

क्या है मामला

पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने इस साल फरवरी में अजीतसिंह चावड़ा नाम के एक निजी फाइनेंसर और उसके बिजनेस पार्टनर से 50,000 रुपये उधार लिए थे। पीड़िता का पति एक ऑटो रिक्शा चालक है। कर्ज की राशि चुकाने में विफल रहने के बाद, उसे चावड़ा को ब्याज के रूप में प्रतिदिन 1,500 रुपये देने के लिए कहा गया था। कुछ दिन तो उसने दिया, फिर वो ब्याज भी नहीं चुका सका। जिसके बाद आरोपी उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बना लिया। इस दौरान इसका वीडियो भी बना लिया।

End of Feed