फिल्मी नहीं ये है असली 'दृश्यम' की कहानी, बेटे को मार ऐसी जगह छुपाई मां की खोजती रह गई पुलिस!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 2, 2023, 10:44 PM IST

ये घटना सूरत की है। 27 जून 2027 को एक महिला पुलिस के पास पहुंचती है और दावा करती है कि उसका बेटा लापता है। बेटे की उम्र ढाई साल होती है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दृश्यम मूवी में जैसे अजय देवगन, अपने परिवार को बचाने के लिए लाश को ठिकाने लगा देते हैं, पुलिस को लाश नहीं मिलती है वो जुर्म कबूल नहीं करते हैं और पुलिस से बचते रहते हैं, वैसे ही गुजरात में एक महिला ने भी खेल खेला, लेकिन फिल्म और हकीकत में शायद उसे अंतर का पता नहीं था और वो पकड़ी गई।

gujarat drishyam crime

गुजरात में दृश्यम देखकर मां ने छुपाई बेटे की लाश (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed