Gorakhpur:बदमाश के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे नेताजी ने कर्मचारियों के साथ की जमकर मारपीट, CCTV फुटेज वायरल

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 7, 2022, 01:51 PM IST

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां एक नेताजी ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। नेताजी इस बात पर गुस्सा थे कि रेस्तरां में उन्हें खाना नहीं दिया गया।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जेल से छूटे बदमाश के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचे नेता ने किचन बंद होने के बाद भी कर्मचारियों पर भोजन देने का दवाब बनाया। खाना नहीं सर्व करने पर बदमाश और साथियों संग कर्मचारियों को पीटा और जमकर गाली गलौच की। इस दौरान पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई।

Gorakhpur News

मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई

बदमाश के साथ पहुंचे थे नेताजी

फुटेज की मदद से रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला द्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। खबर के मुताबिक, घटना एक नवंबर के रात 10 बजे की है, नौकायन रोड पर सर्किट हाउस के पास स्थित चूल्हा-चौका रेस्टोरेंट में एक नेता पहुंचा जिसके साथ उसका जेल से छूटा साथी बदमाश और अन्य दोस्त थे। सभी रेस्टोरेंट में खाना- खाने पहुंचे थे। कर्मचारियों ने किचन बंद होने की जानकारी दी तो भोजन देने दवाब बनाने लगे।

पुलिस तक पहुंचा मामला

जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने इंकार किया तो नेताजी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और बदतमीजी पर उतर आए। इसके बाद उन्होंने रेस्टोंरेंट में जमकर हंगामा किया और गाली-गलौच करने के साथ-साथ कर्मचारियों की पिटाई कर दी। रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने चार नामजद समेत 19 के विरुद्ध डकैती, मारपीट, बलवा व तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के दो दिन बाद आरोपितों ने भी रेस्टोरेंट संचालक उनके साथी व एक पार्षद के खिलाफ डकैती, तोड़फोड़ व बलवा का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी की शुरुआती जांच में रेस्टोरेंट के अंदर व बाहर मारपीट होने की बात आई सामने, हालांकि अभी पुलिस का पक्ष नहीं मिला है।

(-रशाद लारी की रिपोर्ट)

End of Feed