Love Jihad: मुंबई में युवती का मर्डर, सूटकेस में मिली लाश, 'लव जिहाद' की आशंका

Mumbai Girl Murder: सूत्रों के मुताबिक काम के सिलसिले में मानखुर्द से सैंडहर्स्ट रोड आते-जाते पूनम की मुलाकात निजाम से हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mumbai Girl Murder: मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक युवती पूनम की हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान टैक्सी ड्राइवर निजाम के रूप में हुई। दो दिन पहले युवती का शव एक सूटकेस में मिला। स्थानीय लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निजाम ने मुंबई के मानखुर्द इलाके के साठेनगर निवासी अनुसूचित जाति की युवती पूनम क्षीरसागर का 18 अप्रैल को अपहरण कर लिया। उसने कल्याण में ले जाकर पूनम की हत्या कर दी और उसका शव सूटकेस में पैक कर सूनसान जगह पर फेंक दिया। आरोपी सैंडहर्स्ट रोड इलाके में रहता है।

love jihad

मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक युवती की हत्या कर दी गई (प्रतीकात्मक फोटो)

मामले का खुलासा दो दिन पहले हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह लव जिहाद का एक रूप है।राज्य सरकार में मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने युवती के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वह दोषी को सजा दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

End of Feed