Ghaziabad: संपत्ति के लिए गैंगरेप का 'खेल', पुलिस का दावा- दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश, 3 हिरासत में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 08:55 PM IST

Ghaziabad: इस मामले में दावा किया गया था कि दिल्ली की महिला के साथ गाजियाबाद में गैंगरेप किया गया है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी एक्टिव नजर आई थीं और उन्होंने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी कर इस मामले पर जवाब मांगा था।

Ghaziabad: दिल्ली की जिस लड़की का गाजियाबाद में गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया था, वो अब फर्जी होने का दावा किया जा रहा है। ये दावा गाजियाबाद पुलिस ने किया है। पुलिस का दावा है कि रेप नहीं हुआ है, बल्कि संपत्ति विवाद में लड़की ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ये साजिश रची है।

ghaziabad rape

फर्जी निकला गाजियाबाद गैंगरेप (प्रतीकात्मक फोटो- @pixabay)

पुलिस ने कहा है कि पांच लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज कराने के लिए ये साजिश रची गई थी। महिला और उसके एक दोस्त ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर ये साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के दोस्त आज़ाद और उसके 2 दोस्त गौरव और अफजाल को हिरासत में ले लिया है।

End of Feed