लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया गिरफ्तार, ऑटोमैटिक पिस्टल, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 05:00 PM IST

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया (Gangster Prince Tewatia) को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से ऑटोमैटिक पिस्टल, पांच देसी कट्टा, जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया (Gangster Prince Tewatia) को नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंस के पास से 04 ऑटोमैटिक पिस्टल, 05 सिंगल शॉट पिस्टल (देसी कट्टा), 7.62 के 20 जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एमएम, 7.65 एमएम के 04 जिंदा राउंड, 8 एमएम के 07 जिंदा राउंड भी बरामद किए गए हैं।

Gangster Prince Tewatia

गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया

प्रिंस तेवतिया एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया और 27.10.2022 को उसे सरेंडर करना था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और फरार रहा। पैरोल के दौरान, उसने अपने साथियों सौरव, हनी रावत, प्रकाश के साथ प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों से बदला लेने की योजना बनाई, जिसके निर्देश पर एक कुणाल उर्फ बच्चा टक्कल ने प्रिंस तेवतिया पर ब्लेड से हमला किया था और जेल में रहने के दौरान उसके चेहरे पर चोटें आई थीं।

End of Feed