गैंगस्टर अरुण राणा दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी गैंग के लिए कर चुका है काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 10:30 PM IST

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर काला जठेड़ी के लिए काम कर चुका कुख्यात गैंगस्टर अरुण राणा को दिल्ली पुलिस ने नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर काला जठेड़ी के शार्प शूटर और गैंग को हथियार मुहैया कराने वाले एक गैंगस्टर अरुण राणा को दिल्ली नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक हथियार और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं।

Gangster Arun Rana

गैंगस्टर अरुण राणा गिरफ्तार

स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर रविन्द्र त्यागी की टीम को 17 दिसंबर को सूचना मिली थी कि अरुण राणा दिल्ली के कारोबारी से जबरन वसूली करने के लिए आने वाला है इसी सूचना पर काम करते हुए नजफगढ़ कपासहेड़ा रोड पर जाल बिछाकर अरुण राणा को गिरफ्तार कर लिया। अरुण राणा साल 2020 में लॉरेंस बिश्नोई से डायरेक्ट जुड़ा। उसके पहले वह लंबे वक्त से गैंगस्टर काला जठेड़ी से जुड़ा था और उसके लिए काम कर रहा था।

End of Feed