Ahmedabad News: बिहार में एक हत्या के मामले में एक गैंगस्टर को रविवार को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी स्थानीय क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने दी। पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेम संबंध के कारण यह हत्या करवाने के लिए गैंगस्टर को सुपारी दी थी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में थी, जिसे लेकर उसने यह अपराध कराया।
बिहार हत्याकांड के सिलसिले में अहमदाबाद से गैंगस्टर गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी गौतम कुमार यादव (20) को अहमदाबाद के जमालपुर फूल बाजार इलाके से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि बिहार के मोतिहारी के पास 16 सितंबर को दो बाइक सवार हमलावरों ने आमोद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में यादव की संलिप्तता सामने आने के बाद बिहार पुलिस की टीम उसे पकड़ने अहमदाबाद भेजी गई।
विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि कुमार की पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या के लिए यादव को निर्देश दिए थे और यादव ने शूटरों को कुमार के पते की जानकारी दी। अहमदाबाद से गिरफ्तार होने के बाद यादव को बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
(इनपुट - भाषा)
