Band Baaja Baaraat Gang: 'बैंड बाजा बारात' गिरोह के चार सदस्य दिल्ली-गुरुग्राम सीमा से गिरफ्तार

Band Baaja Baaraat gang arrested: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय भाटिया के अनुसार यह चोर 'बैंड बाजा बारात' गिरोह के हैं, जो दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में शादियों के सीजन के दौरान सक्रिय हो जाता है।

Band Baaja Baaraat gang arrested: शादियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के चार लोगों को दिल्ली-गुरुग्राम सीमा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक राजकुमार उर्फ राजू , सुमित , मोहित और करण को बुधवार को घिटोरनी मेट्रो स्टेशन के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे एक शादी समारोह को निशाना बनाने की साजिश कर रहे थे।

ARREST

बैंड बाजा बारात गिरोह के सदस्य गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

इस गिरोह के सदस्य, जिनमें से अधिकतर मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं, बच्चों या महिलाओं का इस्तेमाल करके पॉश इलाकों में होने वाली शादियों में पहुंचकर नकदी और आभूषणों से भरे बैग उड़ा लेते थे।

End of Feed