नोएडा

Noida: घरों में चोरी और लूटपाट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार

Noida News: नोएडा में बढ़ते क्राइम की रोकथाम के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे तीन बदमाश में से एक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश में है।

Image

चोरी करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में चोरी, लूटपाट, चेन स्नेचिंग आदि के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुबह-सुबह चेकिंग की जा रही थी। तभी कुछ लोग पुलिस को देख वहां से भागने लगे। रुकने का इशारा करने पर भी वह नहीं रुके। जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि दो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं। इन बदमाशों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश पर आर्म्स एक्ट समेत 6 से ज्यादा मामले अलग अलग थानों में दर्ज हैं।

मुठभेड़ में चोरी और लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 5 नवंबर को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा एनएसईजेड नाले की पटरी के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह नहीं रुके। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तो वह एनएसईजेड तिराहे की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गयी। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक उसकी पहचान राहुल, थाना शिकारपुर, बुलंदशहर के रूप में हुई है। घायल बदमाश के अन्य दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये। घायल बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमंचा .315 बोर, 1 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस, चोरी की 1 मोटरसाइकिल अपाचे बिना नम्बर प्लेट, 1 जोड़ी पायजेब और 10,400 रुपये नकद बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बदमाश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर घरो में चोरी व मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओ का अंजाम दिया जाता था। इनके अन्य आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article