Hardoi: लव मैरिज के पांच महीने बाद पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से की हत्या; पीटने का वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के हरदोई में शादी के महज पांच महीने बाद ही नव विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही अंजाम दिया जिसने उसके साथ कुछ महीने पहले ही लव मैरिज की थी और जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई थीं। पति के महिला को पीटने का वीडियो भी सामने आया है।

Hardoi Crime: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का टड़ियावां थाना क्षेत्र, करीब पांच महीने पहले एक युवक और युवती की शादी हुई। दोनों का पहले से प्रेम प्रसंग था, जिसको लेकर परिवार वालों को मनाने की मिन्नतें भी करनी पड़ीं लेकिन सारा जतन धरे का धरा रह गया। जब उसी पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है।

hardoi man killed wife

हरदोई में पीटपीट कर पति ने पत्नी की ले ली जान

क्या है पूरा मामला

प्यार, शादी और फिर मर्डर की ये कहानी है थाना टड़ियावां के गांव अलीनगर के मजरा सरंगापुर की जहां आरोपी धर्मेंद्र ने अपनी नवविवाहिता पत्नी बेबी की लात, घूंसो और ईंट से मारकर बेरहमी से जान ले ली। सामने आए वीडियो में धर्मेंद्र अपनी पत्नी बेबी को पीटता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल सरंगापुर के रहने वाले धर्मेंद्र कश्यप और कोतवाली पिहानी के धोबिया गांव की रहने वाली बेबी कश्यप के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग था। पहले लड़की के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बेटी की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। जिसके बाद बेबी के पिता रामआसरे ने बीते 16 अप्रैल को सामाजिक रीति रिवाज से उसकी शादी धर्मेंद्र के साथ कर दी थी। शादी के बाद बेबी ससुराल में परिवार वालों के साथ रहने लगी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच नोंकझोंक और वाद विवाद होने लगा।

End of Feed