पहले अस्मत लुटने की कोशिश फिर दबा दिया गला, शर्मसार हुआ असम का सोनितपुर

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 17, 2022, 08:58 AM IST

असम के सोनितपुर जिले में एक शख्स ने 14 वर्ष की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और बाद में गला दबा कर मार डाला।

नाम है हजरत अली लेकिन काम नाम से उलट। मामला असम के ढेकिजुली का है। यहां 44 साल के हजरत अली नाम के शख्स ने एक 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की। नाबालिग जब चिल्लाने लगी तो गला दबा कर मार डाला। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव को फंदे पर झुलते हुए पाया। आरोपी हजरत अली इस समय पुलिस के कब्जे में है। पुलिस के सामने आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल लिया है। आरोपी के मुताबिक वो लड़की के घर गया और उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़की नींद में थी और जब जगी तो चिल्लाने लगी। उसे लगा कि लड़की बयान दे सकती है तो गला घोंट कर मार डाला।

rape case assam

असम के सोनितपुर की घटना

सोनितपुर जिले स्थित ढेकियाजुली के पुलिस अधिकारी किशोर भरूच का कहना है कि आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है जहां की लड़की है। इस केस में आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि घर वालों की गैरमौजूदगी में उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का कहना है कि लड़की जब चीखने चिल्लाने लगी तो उसे कुछ नहीं सूझा। उसे लगा कि पीड़ित के रहने पर उसका राजफाश हो जाएगा। लिहाजा लड़की को मार डाला

End of Feed