Salman Khan Firing: हरियाणा से एक संदिग्ध हिरासत में लिया गया, हो रही है पूछताछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 11:42 PM IST

Salman Khan Firing Case Update: पुलिस ने पूर्व में दावा किया था कि पाल और गुप्ता को सलमान के आवास पर गोलीबारी करने के लिए लगभग एक लाख रुपये दिए गए थे तथा काम पूरा होने के बाद और अधिक पैसे देने का वादा किया गया था।

KEY HIGHLIGHTS

  1. सलमान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में हरियाणा से एक व्यक्ति को हिरासत में
  2. संदिग्ध का संबंध गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक से है
  3. वे घटना से पहले तथा बाद में लगातार संपर्क में थे

Salman Khan Firing Case Update: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan Firing) के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में हरियाणा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध का संबंध गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक से है और वे घटना से पहले तथा बाद में लगातार संपर्क में थे।उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से निर्देश लेने का संदेह है।

salman khan firing

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी

अधिकारी ने कहा कि रविवार को यहां बांद्रा इलाके में खान के आवास पर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार सागर पाल और विक्की गुप्ता हिरासत में लिए गए संदिग्ध को अपनी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे थे तथा फोन इंटरनेट के माध्यम से किया गया था।

End of Feed