रिश्तों का कत्ल! मर्डर से पहले ससुर ने बहू से किया था गंदा काम, गड्ढे में क्यों दफनाई लाश? खुल गए राज

Faridabad Murder Case : हरियाणा के फरीदाबाद में महिला की हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। उसके ससुर ने ही दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव दफनाया था। जांच के दौरान आरोपी ने सभी राज खोल दिए हैं। इस जघन्य हत्याकांड में महिला का पति और सास भी शामिल थे।

Faridabad Murder Case : फरीदाबाद में बहू की हत्या कर शव को घर के बाहर दफनाने के मामले की जांच में सामने आया कि ससुर ने हत्या करने से पहले कथित रूप से उससे दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि बहू की हत्या में सास भी कथित रूप से शामिल थी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, मृतका का पति अरुण घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी भूप सिंह (ससुर) को अपराध शाखा ने फिर से तीन दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान ससुर ने कथित तौर पर खुलासा किया कि हत्या की योजना पहले ही बना ली गई थी।

Faridabad Murder Case

(सांकेतिक फोटो)

ससुर ने अकेले हत्या की बनाई थी योजना

मामले की जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय तन्नू की हत्या की योजना 15 अप्रैल को बनाई गई थी और उसके पति व सास भी इस योजना में कथित तौर पर शामिल थे। पूछताछ के दौरान भूप सिंह ने कथित तौर पर खुलासा किया कि योजना के अनुसार सास को 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के एटा में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए भेज दिया गया था। 21 अप्रैल की रात को अरुण ने अपनी पत्नी तन्नू और बहन काजल के खाने में नींद की गोलियां कथित तौर पर मिला दीं। पुलिस ने बताया कि खाना खाने के बाद दोनों ही भूतल और पहली मंजिल पर अपने-अपने कमरों में गहरी नींद में सो गए।

End of Feed