Gorakhpur News: पति ने दर्दनाक तरीके से किया पत्नी का कत्ल, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म, इस वजह से उतारा मौत के घाट

गोरखपुर के बाहिलपार गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक घंटे तक शव के पास बैठा रहा और फिर सीधे थाने पहुंचकर अपना अपराध कबूल किया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटा लिए हैं, और शुरुआती जांच में हत्या की वजह अफेयर के शक को लेकर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के बाहिलपार गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर एक घंटे तक शव के पास बैठा रहा। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचा और थानेदार से बोला कि मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है और शव घर पर पड़ा है। यह सुनकर पुलिसकर्मी होश उड़ गये। पुलिस तुरंत आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, जहां महिला की खून से लथपथ शव बेड पर पड़ी मिली।

Husband killed his Wife by slitting her throat

पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या

फिलहाल फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटा लिए हैं और मामले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण अफेयर के शक को लेकर हुए झगड़े हैं। आरोपी की पहचान अंगद शर्मा के रूप में हुई है, जो कर्नाटक में बढ़ई का काम करता था। दो साल पहले उसने अपने ही गांव की नेहा नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जाति अलग होने की वजह से परिवार वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया था, जिसके बाद उन्होंने मंदिर में शादी की थी।

End of Feed