क्या है जमीन विवाद का वो मामला, जिसमें बिहार की 10 महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश

Bihar Politics: बिहार में जमीन को लेकर विवाद को लेकर कटिहार में 10 महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश की है। दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत के लिए ये महिलाएं समाहरणालय पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Crime News: बिहार में जमीन को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है। सोमवार को कटिहार से एक ऐसा मामला सामने आया, जहां जमीन विवाद को लेकर 10 महिलाओं ने अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस प्रशासन की तत्परता के कारण किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Crime News

सांकेतिक तस्वीर।

महिलाओं ने सामूहिक आत्मदाह का प्रयास किया

इस घटना से कुछ देर के लिए कटिहार समाहरणालय में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सोमवार सुबह ऑफिसर्स कॉलोनी की 10 से 12 महिलाएं दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत लेकर समाहरणालय पहुंची।

End of Feed