Lawrence Bishnoi Gang:दिल्ली पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, इतने गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi Goldie Brar Gang: दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से दिल्ली में सुपारी देकर हत्याओं और अन्य जघन्य अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी।

Lawrence Bishnoi Goldie Brar Gang: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने देशभर के अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी आरोपी गोलीबारी, जबरन वसूली, हत्या और हथियारों की आपूर्ति जैसे मामलों में वांछित थे।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से सात पिस्तौल, 31 कारतूस और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Lawrence Bishnoi Goldie Brar Gang

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस उपायुक्त प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त ललित मोहन नेगी और हृदय भूषण की निगरानी में निरीक्षक शिव कुमार और सतीश राणा के नेतृत्व में एक टीम ने देश के सात राज्यों से एक नाबालिग सहित बिश्नोई और बराड़ गिरोह के नौ गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

End of Feed