पटना में बैठकर चला रहे थे गिरोह, दिल्ली पुलिस ने मार दिया छापा; 16 इंटरनेशनल साइबर क्रिमिनल पकड़ाए

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 13, 2022, 09:09 PM IST

Patna Crime: पटना में बैठा एक गिरोह इलेक्ट्रिक स्कूटी नाम बेचने के नाम पर बड़ा फ्रॉड कर रहा था। वीडियो कॉल करके यह पहले लोगों को शिकार बनाता फिर पैसे लेकर फरार हो जाता। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने पटना में छापेमारी करके एक बड़े मामले का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने पटना से 16 लोगों के एक गैंग को गिरफ्तार किया है। यह गैंग इंटरनेशनल लेवल पर साइबर फ्रॉड में लिप्त था।

patna cyber crime

पटना में दिल्ली पुलिस का छापा (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

यह गिरोह देसी और विदेशी महिलाओं से फोन करा कर लोगों को झांसे में लेता था और उसके बाद महिलाएं गलत तरीके से वीडियो कॉल कर लोगों को फंसा लेती थी। उसके बाद साइबर अपराधी उस व्यक्ति से डील करता था।

End of Feed