Delhi Crime: टैक्सी ड्राइवर ने साइड से किया इनकार तो लड़कों ने छाती में घोंप दिया चाकू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 11:17 PM IST

Delhi Crime: डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी का कैब ड्राइवर था। एसएचओ पीसी यादव की देखरेख में पुलिस टीम ने मामले में छानबीन शुरू की।

Delhi Crime: दिल्ली में रोडरेज की एक घटना में एक टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई है। कारण बस इतना था कि ड्राइवर ने आरोपियों को सड़क पर साइड देने से इनकार कर दिया था, बस इसी को लेकर बहस हुई और आरोपियों ने ड्राइवर को चाकू मार दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई।

End of Feed